छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

CGPSC के विवादों के बीच 246 पदों पर नई भर्ती

छत्तीसगढ़ में CGPSC के विवादों के बीच 246 पदों पर नई भर्ती निकाली गई है। जिसमें आबकारी उप निरीक्षक के सबसे अधिक 90 पद, डिप्टी कलेक्टर के 7 पद और डीएसपी के लिए 21 पद शामिल हैं। शुरुआती परीक्षा फरवरी 2025 में होगी। इसके लिए 1 दिसंबर 2024 से ऑनलाइन आवेद

इन पदों पर 17 सेवाओं के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। छत्तीसगढ़ सेवा परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पिछले कुछ सालों से लगातार राज्य सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना 26 नवंबर को जारी की जा रही है। अधिक जानकारी www.psc.cg.gov.in पर मिल सकेगी.

ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक भरे जाएंगे। मुख्य परीक्षा जून में होगी। मुख्य परीक्षा को लेकर कुछ बदलाव होने की संभावना थी। लेकिन इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार जिस पैटर्न पर परीक्षा हुई थी, इस बार भी उसी पैटर्न पर होगी।

राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत डिप्टी कलेक्टर, उप पुलिस अधीक्षक, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त विभाग), सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), सहायक संचालक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारी निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी और सहायक जेल अधीक्षक का पद शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button