छत्तीसगढ़जिलाप्रादेशिक समाचार

Cg : महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट में CM बघेल और PCC चीफ बैज ने किया स्वागत

 

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रायपुर एयरपोर्ट पहुंची. एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया. इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे. एयरपोर्ट से निजी होटल के लिए प्रियंका गांधी रवाना हो गईं हैं. प्रियंका गांधी दुर्ग में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी.

प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा महिला समृद्धि सम्मेलन भिलाई में आयोजित है.जिसमें शामिल होने प्रियंका गांधी आ रहीं है. इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है. प्रदेश भर से करीब एक लाख महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी.वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी नेता प्रियंका गांधी आ रही हैं. छत्तीसगढ़ की माता बहनों को सम्बोधित करेंगी और कई सौगातें भी देंगी.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button