छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

आठ-आठ लाख के 4 सहित 36 लाख के इनामी 14 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर: जिले के उसूर थाना क्षेत्र के जंगलों से सुरक्षा बल ने 36 लाख के आठ इनामी सहित 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए नक्सल आरोपित जंगलों में स्पाइक होल लगाने की घटना में शामिल थे। इस घटना में दो जवान घायल हुए थे।

इनमें से चार नक्सली आठ-आठ लाख के इनामी हैं, जो नक्सलियों के केंद्रीय रीजनल कंपनी (सीआरसी) नंबर दो में पीपुल्स पार्टी कमेटी सदस्य (पीपीसीएम) थे। वहीं चार नक्सली एक-एक लाख के इनामी हैं। पकड़े गए नक्सलियों में कमली कोड़ेम, चैते सोढ़ी, जोगी सोढ़ी, राजे सोढ़ी पर आठ-आठ लाख का इनाम है। वहीं देवा मड़कम, कोसा माड़वी, लिंगा कुहरामी, सोमड़ा मड़कम पर एक-एक लाख का इनाम है। अन्य नक्सलियों में जोगा मड़कम, हुर्रा मड़कम, सोमड़ा मड़कम, रामा माड़वी, हुंगा माड़वी, सुक्का माड़वी भी शामिल हैं। इनके पास से लकड़ी के 23 व लोहे के आठ स्पाइक, गैती मिली है।

गरियाबंद मुठभेड़ में 65 लाख के इनामी नक्सली सत्यम गावड़े मारा गया। वह धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन का प्रमुख और क्षेत्र में नक्सली आतंक का पर्याय था। सत्यम पर 25 से अधिक अपराध दर्ज थे। मुठभेड़ में कुल 16 नक्सली ढेर हुए, जिससे क्षेत्र में नक्सली प्रभाव कमजोर हो रहा है।

19-22 जनवरी 2025 : गरियाबंद मुठभेड़ में नक्सली जयराम, सत्यम व गुड्डू ढेर।
16 जनवरी 2025 : बीजापुर जिले की मुठभेड़ में 50 लाख का इनामी नक्सली दामोदर ढेर।
वर्ष 2024 : 25 लाख के इनामी नक्सली रणधीर, नीति, शंकर राव, रूपेश, जोगन्ना ढेर।
31 मई 2023 : डेढ़ करोड़ के इनामी कटकम सुदर्शन की हृदयाघात से मौत।
14 अक्टूबर 2021: एक करोड़ के नक्सली रामकृष्ण की किडनी फेल्योर से मौत।
21 जून 2021 : 40 लाख के इनामी नक्सली हरिभूषण की बीमारी से मौत हुई थी।
7 दिसंबर 2019 : 2.40 करोड़ के इनामी नक्सली रमन्ना की हृदयाघात से मौत।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button