छत्तीसगढ़राजनीतिकविविध समाचार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का 28 मार्च को “सौग़ात-ए-मोदी” कार्यक्रम…

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी करेंगे शिरकत..

गरीब मुस्लिम परिवार के चयनित लोगों में होगा सामग्री किट का वितरण…

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में 28 मार्च को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में “सौग़ात-ए-मोदी” कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी होंगे। विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक एवं पूर्ण मंत्री राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू,भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नजमा अजीम खान, सह प्रभारी आरिफ खान, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अनेक मोर्चा पदाधिकारियों के आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य, छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष एवं एकात्म परिसर में आयोजित कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती नज़मा अजीम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि “सौग़ात-ए-मोदी” कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के चयनित गरीब परिवार के लोगों को सामग्री किट का वितरण किया जाना है। उल्लेखनीय है कि रमजान मुबारक महीने में पूरे देश में “सौग़ात-ए-मोदी” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।श्रीमती नज़मा ने बताया कि इसी कड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा “सौग़ात-ए-मोदी” कार्यक्रम का आयोजन आगामी 28 मार्च को रखा गया है, जिसमें दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक जिला भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) में मुस्लिम समाज के चयनित किए गए परिवार के लोगों को सामग्री किट का वितरण किया जाएगा।श्रीमती नज़मा अजीम ने अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित अल्पसंख्यक समाज के लोगों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button