ब्रेकिंग न्यूज़
बिग ब्रेकिंग:- SP दिव्यांग पटेल भारी दल बल के साथ मोर्चे पर डटे,छावनी में तब्दील कयाघाट क्षेत्र..

न्यू मरीन ड्राइव के लिए नदी किनारे बसे अतिक्रमण हटाने जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकी..
बीती रात प्रभावित परिवारों के महिलाओं बच्चों सहित हज़ारों लोगों ने कलेक्टर बंगले जाकर जताया था विरोध..
महिला कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में लिए गए..
रायगढ़। न्यू मरीन ड्राइव निर्माण के लिए नदी किनारे बसे लोगों के मकानों पर सुबह आठ बजते ही बुलडोजर चलना शुरू हो गया है।स्थिति तनावपूर्ण होने के अंदेशे से कयाघाट क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया हैं।एसपी दिव्यांग पटेल खुद मोर्चा सम्भाले हुए हैं।आपको बता दें कि करीब सौ से ज्यादा मकान तोड़े जाने प्रस्तावित है।