छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

Accident : चप्पल के कारण एक्सीलेटर में फंस गया था ड्राइवर का पैर…

कवर्धा । कवर्धा जिला परिवहन अधिकारी एमएल साहू की माने तो पिकअप चालक दिनेश से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसका पैर चप्पल की वजह से एक्सीलेटर में फंस गया था।

वाहन की गति अधिक होने से ब्रेक नहीं लग पाया, जिसके बाद गाड़ी न्यूट्रल हो गई। गाड़ी पर नियंत्रण नहीं होता देख उसने सभी को कूदने की आवाज लगाकर स्वयं कूद पड़ा। इससे पिकअप के साइड में बैठे 12 लोगों ने तो कूदकर जान बचा ली, लेकिन जो बीच में बैठे थे वे स्वयं को संभालते इससे पहले दुर्घटना हो गई।

बतादें कि सोमवार को कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप के खाई में गिरने से घटित सड़क दुर्घटना ने प्रदेश ही नहीं, पूरे देश को झकझोर दिया। मंगलवार को हादसे में 19 शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित पूरे गांव वालों की आंखे नम हो गई। इस हादसे के बाद पिछले दो दिनों से सेमहारा गांव में मातम की स्थिति है। गांव के लोगों व स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button