अन्य

मेडिकल काॅलेज, इंजीनियरिग कालेज जैसी मांगों के साथ कोरिया को अलग संभाग बनाने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन…

17 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के कोरिया जिला प्रवास के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ सिंह ने जिले समग्र विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण मांग उठाई । उन्होने जिला मुख्यालय मे मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपते हुए कोरिया को अलग संभाग बनाने की प्रमुख मांग रखी ।
सौरभ सिंह ने मांग की कि कोरिया जिला प्राकृतिक संसाधनो, खनिज संपदा, वन-जंगल संपदा और मेहनती आदिवासी-ग्रामीण बहुल आबादी से परिपूर्ण है। फिर भी विकास के मानचित्र पर यह जिला आज भी अपेक्षाकृत उपेक्षित दिखाई देता है यह क्षेत्र कोयला संपदा से परिपूर्ण कोयलांचल के रूप मे जाना जाता है, तथा देश की ऊर्जा आवश्यकताओ मे इस जिला का महत्वपूर्ण योगदान है। किन्तु दुर्भाग्यवश इस क्षेत्र के गरीब आदिवासी बहुल समुदाय को आज भी शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभुत सुविधाओ से वंचित रखा गया है। यहां के अधिकांश गांवो मे गुणवत्तापूर्ण स्कूल शिक्षक और शिक्षण सामग्री की भारी कमी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे डाॅक्टर, दवाईयां, जांच सुविधाए और अस्पताल बिस्तरो की कमी है। आदिवासी बच्चे और महिलाए स्वास्थ्य सेवाओ से दूर रहने के कारण कई गंभीर बीमारियो से प्रभावित हो रहे है। कोरिया जिला मुख्यालय मे शीघ्र मेडिकल काॅलेज, इंजीनियरिग कालेज और विधि काॅलेज की स्थापना की जाए ।साथ ही पटना तहसील मे स्वास्थ्य सुविधाओ के विस्तार हेतुं 200 बेड क्षमता वाले आधुनिक अस्पताल की स्वीकृति प्रदान की जाए ।उन्होने कहा कि इन मांगो से जिले मे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा तथा स्थानीय युवाओ को बेहतर अवसर मिलेगे। समाजिक कार्यकर्ता के द्वारा कोरिया को पृथक संभाग का दर्जा दिये जाने की मांग की गई उन्होने अवगत कराया कि वर्तमान मे कोरिया जिला सरगुजा संभाग के अंतर्गत आता है। सरगुजा मुख्यालय से कोरिया जिला की दूरी लगभग 140-150 किमी है। इस दूरी के कारण प्रशासनिक कार्यो मे बहुत अधिक समय लगता है, अधिकारियो को आवागमन कठिन होता है और आम जनता को संभागीय कार्यालयो तक पहुॅचने मे भारी परेेशानी होती है। संभाग बनने से कोरिया जिले के साथ ही आसपास के क्षेत्रो मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जैसे नवगठितजिलो को भी बेहतर प्रशासनिक सुविधा, तेज निर्णय प्रक्रिया और विकास कार्यो मे गति मिलेगी कोरिया, सूरजपुर,मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिलो को समाहित कर कोरिया संभाग बनाने से जिलो के साथ समन्वित विकास संभव होगा, जिससे क्षेत्रीय असंतुलन दूर होगा ।
सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ सिंह ने मुख्यमंत्री से इन प्रस्तावो पर शीघ्र सकरात्मक निर्णय लेने की अपील की है। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री के कोरिया महोत्सव और झुमका जलाशय जैसे कार्यक्रमो के दौरान सौपा गया ।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button