विविध समाचार

भेलवा स्वास्थ्य केंद्र चौक पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है..नाली खुदाई में हाईमास्ट लाइट की खोदी नींव, कभी भी गिर सकता है पोल…

शैलेन्द्र चिटनवीस…

फरसाबहार

नागलोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलवा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की भारी लापरवाही सामने आई है। भेलवा स्वास्थ्य केंद्र चौक के पास बीटी सड़क निर्माण (भेलवा से तोलंगजोर तक) के साथ चल रहे नाली निर्माण में ठेकेदार ने हाईमास्ट लाइट के स्टैंड पाइप की नींव तक खुदाई कर दी, जिससे हाईमास्ट लाइट के गिरने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

नाली निर्माण के लिए की गई इस खुदाई से सोलर सिस्टम से संचालित हाईमास्ट लाइट के बेस ग्राउंड पिलर को नुकसान पहुँचा है। हैरानी की बात यह है कि यह स्थान स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने है, जहां दिन-रात मरीजों, एंबुलेंस, ग्रामीणों और वाहनों की आवाजाही रहती है।

हादसे का खतरा मंडराया
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर तेज हवा या हल्का झटका भी लगा तो हाईमास्ट लाइट कभी भी गिर सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने ठेकेदार की इस लापरवाही पर कड़ा आक्रोश जताया है।

नियमों की अनदेखी, सुरक्षा से खिलवाड़
बिना तकनीकी निरीक्षण और सुरक्षा इंतजाम के इस तरह की खुदाई करना निर्माण मानकों का खुला उल्लंघन है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मरम्मत कराई जाए, निर्माण कार्य की जांच हो और जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए।

अब सवाल यह है कि प्रशासन हादसे का इंतजार करेगा या समय रहते कदम उठाएगा

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button