आज ही के दिन भारत में जन्मा था पहला टेस्ट ट्यूब शिशु

नई दिल्ली। सृष्टि का सृजन अपने आप में एक अद्भुत चमत्कार है और एक बच्चे का जन्म प्रकृति के सबसे सुंदर करिश्मों में से एक है। विज्ञान ने इस प्रक्रिया को न केवल समझा, बल्कि उसे नई दिशा भी दी। ऐसी ही एक ऐतिहासिक उपलब्धि भारत ने 06 अगस्त 1986 को हासिल की, जब देश का पहला “टेस्ट ट्यूब बेबी” जन्मा।
यह दिन भारतीय चिकित्सा और जैव प्रजनन तकनीक के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ। इस प्रक्रिया को वैज्ञानिक भाषा में इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) कहा जाता है, जिसमें मां के शरीर के बाहर अंडाणु और शुक्राणु को मिलाया जाता है और उसके बाद भ्रूण को मां के गर्भाशय में स्थापित किया जाता है।
भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी के जन्म की यह सफलता डॉ. इंदिरा हिंदुजा और उनकी टीम की मेहनत का परिणाम थी। यह बच्ची “हर्षा” थी, जिसका जन्म मुंबई के केईएम अस्पताल में हुआ। यह वह दौर था जब देश में इस तकनीक को लेकर जागरूकता और संसाधनों की भारी कमी थी, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने सीमित साधनों में भी यह कारनामा कर दिखाया।
टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक ने उन लाखों दंपतियों के लिए उम्मीद की नई किरण जगाई जो संतान सुख से वंचित थे। यह तकनीक न केवल विज्ञान का अद्भुत उदाहरण है, बल्कि यह सामाजिक और भावनात्मक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है।
अन्य प्रमुख घटनाएंः
1821 – ब्रुसेल्स में ‘कौरियर ऑफ पेज बास’ अखबार का प्रथम संस्करण प्रकाशित।
1825 – बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।
1862 – मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गई।
1906 – प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास और अन्य नेताओं ने मिलकर “वंदेमातरम” समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।
1914 – ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 – अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराए।
1960 – क्यूबा ने देश की सम्पत्तियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1962 – जमैका में यूनाइटेड किंगडम का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली।
1986 – भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी ‘हर्षा’ का जन्म।
1996 – नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।
2001 – भारत और ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता हुआ।
2007 – मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को क्षतिग्रस्त किया गया।
2007 – हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।
2010 – जम्मू और कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।
2011 – थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शुरिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2012 – नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।
जन्मः
1915 – गुरदयाल सिंह ढिल्लो – भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष।
1921 – के.एम. चांडी – स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1933 – ए. जी. कृपाल सिंह- भारतीय क्रिकेटर।
1944 – अविनाश दीक्षित – भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री।
1959 – राजेन्द्र सिंह – भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता हैं।
1970 – एम. नाइट श्यामलन- भारतीय/अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक।
निधनः
1925 – सर सुरेन्द्रनाथ बनर्जी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता।
1981 – भूपेश गुप्ता – भारतीय नेता।
1982 – एस. के. पोट्टेक्काट्ट- प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार।
1982 – गोदे मुरहारी- छठवीं लोकसभा में लोकसभा उपाध्यक्ष थे।
1997 – बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य- असमिया साहित्यकार थे।
2003 – रॉबिन बनर्जी- प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, चित्रकार, फोटोग्राफर और दस्तावेजी फिल्म निर्माता थे।
2018 – आर. के. धवन- भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सदस्य थे।
2019 – सुषमा स्वराज – भाजपा की शीर्ष महिला नेत्री, केन्द्रीय मंत्री और दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री।
महत्वपूर्ण दिवस एवं अवसरः
विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)
हिरोशिमा दिवस