खेल जगत

इंग्लिश टीम में विवाद? जो रूट का बेन स्टोक्स पर खुलासा, कहा- वो मेरी बात नहीं…

लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से शिकस्त दी थी। इंग्लिश टीम के लिए कप्तान बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में स्टोक्स ने चोटिल होने के बावजूद आखिरी दिन 10-10 ओवर के स्पेल डाल दिए। जिससे उनकी मुकाबले में जीत के प्रति गंभीरता साफ दिखाई दी।

अब इंग्लैंड टीम के प्रमुख बल्लेबाज जो रूट ने कप्तान बेन स्टोक्स पर उनकी बात न सुनने का आरोप लगाया है। जिसके बाद फैंस को लग रहा है कि इंग्लिश टीम में विवाद चल रहा है। वहीं, रूट के बयान को देखकर ऐसा नहीं लगता है। उन्होंने अपने बयान में कप्तान स्टोक्स की मानसिकता और व्यवहार के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि स्टोक्स इसी प्रकार के इंसान हैं।
बेन स्टोक्स मेरी बात नहीं सुनते हैं- जो रूट

इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट से मैनचेस्टर मुकाबले से पहले कप्तान स्टोक्स के वर्कलोड के बारे में पूछा गया। इस सवाल का उन्होंने कहा कि “आप कोशिश तो कर सकते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैंने पिछले पांच साल तक कोशिश की है। मैंने उन्हें (बेन स्टोक्स) यह बताया, लेकिन वह मेरी बात नहीं सुनते हैं। जब मैं कप्तान था, तब भी उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी। अब ये फैसला उनका है।”

इसके आगे रूट ने कहा कि “मुझे लगता है कि वो इसी तरह का इंसान है। वह बस ऐसा इंसान बनने और चीजों को अंजाम देने के लिए बेताब दिखता है। सच में, यह हमारे लिए आगे बढ़ने का अच्छा संकेत है। वह अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में वापस आ चुका है।”
उसमें जीतने वाली मानसिकता- जो रूट

इसके बाद दिग्गग इंग्लिश बल्लेबाज ने कहा कि “स्टोक्स में खेल जीतने की इच्छा वाली मानसिकता भरी हुई है। हम भाग्यशाली हैं कि वो हमारा लीडर है। मुझे बस ये डर था कि कुछ गंभीर चोटों के बाद वह खेल में आगे नहीं बढ़ पाएंगे, लेकिन अब अपने शरीर पर पूरा भरोसा है। वो जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं। स्टोक्स की अपनी शाररिक स्थिति पर अच्छी पकड़ है।”

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है। इस वक्त इंग्लिश टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ आगे चल रही है। इस मुकाबले में जहां इंग्लिश टीम की नजर जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। वहीं, शुभमन गिल की टीम इंडिया सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button