छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

दुर्ग । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा 8 मार्च 2024 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले की बालिका एवं महिलाओं को खेलों के प्रति उत्साहित एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेठ रतनचंद सुराना महाविद्यालय दुर्ग में सुबह 9 बजे से एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार खिलाड़ी 6 मार्च शाम 4 बजे तक कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग में अपना पंजीयन करा सकते है। 9 वर्ष से अधिक आयु की बालिका एवं महिलाएं प्रतियोगिता में भाग ले सकती है। जिसमें खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स (100 मीटर दौड़, गोला एवं तवा फेक) खेल आयोजित किये जाएंगे। विजेता खिलाडियों एवं टीम को खेल विभाग द्वारा मैडल एवं शिल्ड प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग से संपर्क कर सकते है।
बालिका एवं महिला खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विधायक दुर्ग शहर गजेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शबा अंजुम एवं आकर्षी कश्यप, जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी साहू एवं योगिता चंद्राकर के साथ सेठ रतनचंद महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा उपस्थित रहेंगे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button