छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

5 दिनों में बदल जाएगा मौसम, फुल स्पीड से बरसने वाला है मॉनसून

नई दिल्ली।  ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के रास्ते अब मॉनसून धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन चुकी हैं। इन राज्यों के लोगों को गर्मी सा राहत मिल सकती है।

इसके अलावा, पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग ने 22 जून की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि निचले क्षोभमंडल स्तरों में बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके कारण अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी ने यह भी कहा है कि कर्नाटक और केरल के तटों से समुद्र तल पर एक द्रोणिका गुजर रही है। अगले 3 दिनों में पश्चिमी तट पर निचले स्तर की हवाएं तेज होने की संभावना है। इसके कारण अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं।

वहीं, एक और चक्रवाती परिसंचरण विदर्भ और निचले क्षोभमंडल स्तरों में स्थित है। इसके कारण अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी ने यह भी कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी बारिश के आसार बन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button