क्राइमछत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

21 किलो गांजा के अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर पुलिस ने नया बस स्टैंड से एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21 किलो गांजा बरमाद हुआ है। आरोपी मूलतः महाराष्ट्र का निवासी है। टिकरापारा थाना में आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

दरअसल 29 जनवरी को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव नया बस स्टैण्ड मोटर सायकल पार्किंग के पास एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद प्लास्टीक बोरी में गांजा रखा है तथा बिकी करने की फिराक में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मुजाहिद पिता अब्दुल मजीद उम्र 34 साल निवासी वार्ड नंबर 6 मोसीनपुरा पोस्ट हिवरखेडा भवानी मंदिर के पास थाना हिवरखेड तह. तेल्हारा जिला अकोला (महाराष्ट्र) बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे सफेद रंग की प्लास्टीक बोरी का तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21.300 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,10,000/रु जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध कमांक 78/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी-
मुजाहिद पिता अब्दुल मजीद उम्र 34 साल निवासी वार्ड नंबर 6 मोसीनपुरा पोस्ट हिवरखेडा भवानी मंदिर के पास थाना हिवरखेड तह. तेल्हारा जिला अकोला (महाराष्ट्र)

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button