विविध समाचार

होलिका दहन पर क्या करें क्या ना करें, जानें विस्तार से …

सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन होली का त्योहार बेहद ही खास माना गया है जो कि हर साल फाल्गुन मास में ड़ता है इस बार होली 25 मार्च दिन सोमवार को मनाई जाएगी इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।

होलिका दहन इस बार 24 मार्च को किया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ का विधान होता है लेकिन इसी के साथ ही कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करने चाहिए तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि होलिका दहन पर क्या करें क्या ना करें, तो आइए जानते हैं।

होलिका दहन पर क्या करें क्या ना करें—
ज्योतिष अनुसार होलिका दहन के दिन सबसे पहले सुबह उठकर होलिका पूजन करने का विधान होता है और यह पूजा हमेशा शुभ मुहूर्त में ही की जाती है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है इस दिन व्रत करने की भी परंपरा है इसलिए इस दिन उपवास जरूर रखें। अगर आप अपने घर में सुख समृद्धि और शांति चाहते हैं तो होलिका दहन के दिन घर की उत्तर दिशा में घी का दीपक जलाएं ऐसा करना शुभ माना जाता है होलिका दहन की सुबह होलिका की पूजा में सरसों, तिल, 11 गोबर के उपले, अक्षत, चीनी और गेहूं के दाने व गेहूं की सात बालियां अर्पित करें।

इसके बाद होलिका पूजन करने के बाद होलिका की सात बार परिक्रमा करें और जल अर्पित करें। इस दिन दान पुण्य करना भी लाभकारी माना जाता है। होलिका दहन के दिन भूलकर भी धन का लेन देन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है इस दिन काले, सफेद वस्त्रों को धारण करने से भी बचना चाहिए। इन रंगों को अशुभ माना गया है आप पूजा के समय पीले, लाल, गुलाबी रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। होलिका दहन की पूजा में महिलाओं को बाल नहीं बांधने चाहिए यानी खुले बालों से होलिका की पूजा करें। इसके बाद किसी भी समय महिलाएं बाल बांध सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button