
भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी की जीवनशैली व्यस्त सी हो गई है। इस वजह से अनुचित खानपान और अनियमित जीवनशैली हर किसी व्यक्ति को प्रभावित कर रही है। इस वजह से कम उम्र में लोग डायबिटीज, दिल की बीमारियों से लोग ग्रसित होते जा रहे है। खाने की थाली हमारी पौष्टिक आहारों से भरपूर होना जरूरी है। इसमें दाल और चावल के अलावा रोटी भी खाने की थाली में जरूरी होती है।
रोटी का सेवन करना हर किसी को पसंद होता है लेकिन इसके फायदे अनेकों होते है इसकी जानकारी शायद ही कम होती है। आज हम आपको रोटी का नियमित सेवन करने के फायदों के बारे में बताएंगे जिसकी जानकारी आपको होना बेहद जरूरी है।
जानिए रोटी या चपाती को क्यों मानते है हेल्दी
आमतौर पर खाने की थाली का मुख्य हिस्सा रोटी होती है जो आमतौर पर गेहूं के आटे से बनाई जाती है। इसमें भरपूर पोषण छिपा होता है। इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट कहते है कि, रोटी को सही तरीके से बनाया और खाया जाए, तो यह न केवल ऊर्जा देती है बल्कि गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मददगार साबित हो सकती है। यहां पर अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने चपाती के फायदों के बारे में बताया है।
इसके अनुसार, चपाती का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स चावल की तुलना में कम होता है। इसका मतलब यह है कि चपाती खाने के बाद ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।
जानिए रोटी का सेवन करने के फायदे
यहां पर रोटी का नियमित सेवन करने के फायदों के बारे में बताया गया है जो इस प्रकार है…
1- दिल की सेहत के लिए रोटी का सेवन अच्छा होता है। कहते है कि, रोटी को अगर कम घी या तेल में सेंका जाए तो यह दिल के रोगियों के लिए एक बेहतरीन फायदेमंद होती है। अन्य अध्ययन के अनुसार, फाइबर युक्त और कम वसा वाला खाना दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
2- पाचन के लिए रोटी का सेवन करने के फायदे होते है। रोटी में मौजूद फाइबर न केवल पाचन को सुधारता है बल्कि कब्ज से भी राहत दिलाता है। यह आंतों को साफ रखने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। आप रोटी का सेवन करते है तो आपको ओवरइटिंग का खतरा नहीं सताता है।
3- यहां पर रोटी में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते है। रोटी में विटामिन बी1, बी2, बी3, बी6, फोलेट (बी9), विटामिन ई और मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम और जिंक भरपूर मात्रा में होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ इम्यूनिटी लेवल को सही करते है। महिलाओं और बच्चों के लिए रोटी का हेल्दी माना गया है।