छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत

रायगढ़। शनिवार की सुबह डोरी बीनने गए एक ग्रामीण की हाथी के हमले से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत की खबर लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में कूड़ेकेला निवासी राजू दास 45 वर्ष शनिवार की सुबह डोरी बीनने जंगल गया हुआ था। ग्रामीण जब डोरी बीनने में व्यस्त था इसी बीच अचानक हाथी से उसका सामना हो गया और फिर हाथी ने सूंढ़ से उठा कर जमीन में पटककर मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि छाल रेंज में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गांव के ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में एक ही हाथी विचरण कर रहा है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button