प्रादेशिक समाचारहादसा

हवन के धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने किया हमला 26 ग्रामीण घायल

रायपुर.  गांव में चल रहे पूजा पाठ के दौरान हुए हवन के बाद ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है। यह मामला छत्तीसगढ़ के जगदलपुर का बताया जा रहा है, जहां पूजा पाठ के बाद हवन के धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों को काटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में गांव के 26 लोग घायल हो गए हैं। वहीं 6 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। इस घटना में सभी घायलों को उपचार के लिए जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक नगरनार थाना अंतर्गत ग्राम बिलोरी में पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां पूजा-पाठ का कार्यक्रम चल रहा था वहां पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते थे। जब वहां पूजा हो रही थी उस दौरान वहां पूजा की आग जलाने से उठे धुएं की वजह से छत्ते से मधुमक्खियां बाहर निकलकर ग्रामीण पर टूट पड़ी। इस दौरान मधुमक्खियों ने कई लोगों को काट लिया। मधुमक्खियों के इस हमले में कई लोगों को मामूली तौर पर भी डंक लगा है जिनका प्राथमिक उपचार गांव में ही किया गया है।

मधुमक्खियों के इस हमले में वहां मौजूद जिन ग्रामीणों को बड़ी संख्या में मधुमक्खियों का डंक लगा है, उन्हें महारानी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। जहां डॉक्टर की देखभाल में उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, महारानी अस्पताल में भर्ती सभी घायल ग्रामीण खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button