
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है। वहीं, जयराम रमेश के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने कहा, खरगे और सोनिया को 22 जनवरी को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इसमें शामिल होने का निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा और सूचित किया जाएगा।




