खेल जगत

पाकिस्तान की इंग्लिश का नया अध्याय, साहिबजादा फरहान और पत्रकारों ने किया ‘डू एंड डाई’ वाला कांड

नई दिल्ली. पाकिस्तान के क्रिकेटरों की अंग्रेजी के चर्चे हमेशा रहते हैं। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान इसके ताजा उदाहरण हैं, लेकिन भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 सुपर 4 मैच में अर्धशतक जड़ने वाले साहिबजादा फरहान का भी हाथ इंग्लिश के मामले में तंग है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के पत्रकारों की हालत भी इस मामले में खस्ता ही नजर आती है, क्योंकि उनको यही नहीं पता है कि Do or Die और Do and Die में अंतर क्या है। ऐसा लगता है कि पाकिस्तानी पत्रकार अंगूठा छाप हैं।

करो या मरो का मुकाबला आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपने सुना है कि करो और मरो का मुकाबला? जाहिर है कि नहीं सुना होगा, क्योंकि इस लफ्ज का इस्तेमाल ही नहीं होता और इसका कोई मतलब भी नहीं है। यही अंतर न तो पाकिस्तान के पत्रकारों को पता है न ही गन सेलिब्रेशन करने वाले साहिबजादा फरहान को। तभी तो उनकी अब खिल्ली उड़ रही है, क्योंकि भारत के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बार इन शब्दों का इस्तेमाल हुआ। किसी ने भी इस चीज को करेक्ट करने की कोशिश नहीं की। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंडिया के खिलाफ सुपर 4 का मैच हारने के बाद पाकिस्तान के लिए एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है। पाकिस्तान अब एक भी हार को बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। यही कारण है कि अब पाकिस्तान के दोनों मैच डू और डाई हैं, लेकिन पाकिस्तान के पत्रकार और क्रिकेटर फरहान कह रहे हैं कि ये डू एंड डाई मैच है, जिसका मतलब है कि करो और मरो…आप प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो सुन सकते हैं, जिसमें कई बार इसका इस्तेमाल हुआ है। पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ इस एशिया कप में लगातार दो मैच हार चुकी है। पिछले सात मुकाबले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ गंवाए हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button