छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

सीएम साय ने किया गौशाला को मिलने वाली अनुदान राशि में बढ़ोत्तरी का ऐलान

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने गौ शाला को मिलने वाले अनुदान राशि में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। गायों के चारे के लिए 25 रुपये की जगह 35 रुपये देने का ऐलान किया है। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा और डिप्टी CM अरुण साव भी मौजूद थे। विशेषर सिंह पटेल को वैदिक मंत्रोंपच्चार के साथ नया अध्यक्ष बनाया गया है।

अपने पदभार ग्रहण करने के बाद विशेषर सिंह पटेल ने कहा कि, गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने की हर संभव कोशिश करेंगे। क्योंकि राज्य, समाज, जनता की खुशी, गौ माता के खुशहाली से ही संभव है। हमारी कोशिश होगी राज्य में गौ शालाओं का विकास हो, गौ शाला को मिल रहे अनुदान में वृद्धि हो, और आधुनिक स्तर पर सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सके, इसके लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।

24 घंटे करेंगे गौ सेवा
उन्होंने आगे कहा कि, गौ सेवा और उनकी सुरक्षा के लिए नव नियुक्त अध्यक्ष का नाम विशेष रूप से जाना जाता है। गौ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले, सरल मृदुभाषी विशेश्वर पटेल छत्तीसगढ़ में एक सेवक का नाम है। और इसी आधार पर गौ रक्षा सेवा के लिए 24 घंटे काम करने का संकल्प लिया, जिसका स्वागत उपस्थित सभी लोगों ने किया। गौ सेवा में मिशाल बनाएंगे छत्तीसगढ़ को गौ सेवा और रक्षा के क्षेत्र में मिशाल कायम करेंगे जो पूरे भारत में मिशाल बनेगा, ऐसा हमारा प्रयास होगा कि, छत्तीसगढ़ की पहचान गौ सेवा के नाम से हो।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button