छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस को घेरा, सैम पित्रोदा को पार्टी से बाहर करने की मांग

रायपुर: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और राहुल गांधी के करीबी के बाद सियासत तेज हो गई है। सैम पित्रोदा ने कहा था कि भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर हमला बोला है। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के हाथ सीधे तौर पर अलगाववादियों, देश के दुश्मनों के साथ है।
क्या कहा सीएम ने

सीएम साय ने कहा- कांग्रेस के विदेशी विभाग के शायद देश के दुश्मनों का हाथ मजबूत करने के लिए ही रखा गया है। पित्रौदा द्वारा पहले भारतीय नस्ल को ही अपमानित करना, फिर बार-बार भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर दुष्प्रचार करना और देश को कमजोर करने की साजिश रचते रहना कांग्रेस की अघोषित नीति ही है। अभी फिर एक विवादास्पद बयान देकर फिर वही किया गया है। सीएम ने कहा- सैम पित्रौदा के हर बयान के बाद उसे निजी बयान बता देना भी कांग्रेस की पहले से तय नीति है। अपने नेता से बयान दिला कर पहले देश विरोधियों को तुष्ट कर देना और फिर भारत में उसे निजी बयान बता देना। यह साबित करता है कि कांग्रेस आज भी ‘चोर से कहो चोरी कर और गृह स्वामी से कहो जागते रह’ की अपनी पुरानी नीति पर कायम है। संबंधित देश के सत्ताधारी से कांग्रेस का आधिकारिक समझौते के कारण ही ये तमाम बयान आते हैं।
क्या पार्टी से निकाले जाएंगे सैम पित्रोदा

सीएम साय ने सवाल किया कि- अगर सैम के बयान से सहमति नहीं है तो क्या उन्हें पार्टी से निष्कासित कांग्रेस? अगर उन्हें को बर्खास्त नहीं किया जाता है, तो यह साबित होगा कि पार्टी आलाकमान के इशारे पर ही देश को कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है। यह निंदनीय है। इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता।

क्या कहा था सैम पित्रोदा ने

अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले सैम पित्रोदा ने कहा था कि भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। उन्होंने कहा था कि चीन को दुश्मन मानने के बजाय उसे सम्मान देना चाहिए। मुझे समझ ही नहीं आता कि भारत को चीन से क्या खतरा है। हम सभी को साथ आकर काम करना चाहिए। भारत को चीन के प्रति अपने नजरिए को बदलने की जरूरत की है। हालांकि सैम पित्रोदा के इस बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button