देश विदेशसेहतस्वास्थ्य

सामान्य घी से कितना अलग होता है A2 घी, जानिए इसके खास फायदे

सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट का सेवन करना जरूरी होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तत्व हमारे शरीर की जरूरत है। खाने के साथ घी का सेवन तो लोग करते ही है यह सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सामान्य घी के अलावा क्या आपने कभी A2 घी के बारे में सुना है। मार्केट में इस नाम वाला घी काफी हेल्दी माना गया है जिसकी कीमत सामान्य घी से काफी ज्यादा है। चलिए अच्छी तरह से समझते है इस A2 घी के बारे में।
जानिए कैसा होता है A2 घी

यहां पर बताते चलें, A2 घी की बात करें तो, इस घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कंजुगेटेड लिनोलिक एसिड (सीएलए), विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के जैसे जरूरी पोषक तत्व सामान्य घी की अपेक्षा ज्यादा होते है। पोषक तत्वों के अलावा इस घी की कीमत जानकार आप चौंक जाएंगे। सामान्य देसी घी की अमूमन कीमत 1000 रुपये किलो होती है लेकिन ‘ए2’ घी 3000 रुपये किलो तक में मिल रहा है। सामान्य घी जहां पर भैंस के दूध से तैयार होता है वहीं पर ए2 घी देसी गायों के दूध से बनता है। इसमें गाय की खास नस्ल वाला दूध इकट्ठा किया जाता है जिससे दूध, दही, घी बनाकर तैयार किया जाता है।

इस खास तरह के घी में प्राकृतिक तौर पर A2 बीटा-कैसीन प्रोटीन पाया जाता है। ये प्रोटीन नॉर्मल दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन से अलग होता है और इसे पचाना आसान होता है। शरीर की सूजन को कम करने के लिए यह घी एक प्रोटीन के तौर पर काम करता है।
सूपरफूड माना गया A2 घी

यहां पर A2 घी को कई मायनों में सुपरफूड माना गया है। इस घी को लेकर कंपनी दावा करती है कि इसका सेवन करने से कई फायदे मिलते है। ए2 घी पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और त्वचा में निखार आता है। ए2 घी को हार्ट के लिए भी फायदेमंद बताया जाता है। इसे सुपरफूड की तरह माना गया है।

A1 घी और A2 घी में बताया अंतर

यहां A1 घी और A2 घी के बीच के अंतर के बारे में बताया गया है। इसे लेकर कंपनियों ने दावा किया है कि ए1 और ए2 घी या दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स में बीटा-कैसीन प्रोटीन का अंतर होता है। यह खास तरह का प्रोटीन दूध में पाया जाने वाला अहम प्रोटीन है जो गाय की नस्ल पर निर्भर करता है। गाय के दूध में कुल प्रोटीन का 95 फ़ीसदा हिस्सा कैसीन और व्हे प्रोटीन से बनता है। इस बीटा-कैसीन की बात करें तो, अमीनो एसिड का बैलेंस बहुत अच्छा माना जाता है। बीटा-कैसीन के 2 टाइप होते हैं जिसमें A1 बीटा कैसिन और A2 बीटा कैसिन होता है। ए1 यूरोपीय नस्ल की गायों के दूध में ज्यादा होता है वहीं ए2 भारतीय देसी गायों के दूध में ज्यादा होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button