छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

सर्पदंश से एक ही परिवार के 2 बच्चों को हुई मौत

अम्बिकापुर. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक ही परिवार के 2 मासूम भाईयों की सांप काटने से मौत हो गई. घटना पटना क्षेत्र के ग्राम छिनदिया बांध पारा की है. खेलने के दौरान यहां 2 भाइयों को सांप ने काट लिया. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.

जानकारी के मुताबिक, छिनदिया बांध पारा के निवासी सूर्यभान राजवाड़े (13 वर्ष) और छोटे भाई मानव राजवाड़े अपने मां भाग्यश्री और पिता प्रताप राजवाड़े के साथ बिस्तर पर सो रहे थे. इसी दौरान आधी रात दोनों बच्चों के पेट में दर्द और मुंह से झाग निकलने लगा. अचानक दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ी तो, परिवार ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में एक मासूम ने दम तोड़ दिया. दूसरे बच्चे को बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

इस हृदयविदारक घटना से परिवार गहरे सदमे में है. दोनों बच्चों की मां की हालत बिगड़ने पर उन्हें अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज जारी है.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button