देश विदेश

समलैंगिक लड़के की मिली आधी जली लाश, हत्या से पहले दुष्कर्म

गुजरात में एक समलैंगिक लड़के की आधी जली हुई लाश मिली है। हत्या करने से पहले नाबालिग के साथ यौन शोषण भी किया गया। हैरानी की बात तो यह है कि 11वीं में पढ़ने वाले 16 साल के लड़के के साथ यह दरिंदगी किसी और ने नहीं बल्कि उसी के पार्टनर ने की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को नाबालिग घर से लापता हो गया था। पुलिस को शुक्रवार को उसकी लाश जामनगर-कलावड हाईवे पर एक सुनसान जगह पर मिली।

नाबालिग समलैंगिक लड़के की हत्या उसी के पार्टनर ने कर दी। ‘टीओआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग एक 22 साल के लड़के के साथ रिश्ते में था। आरोपी ने उसकी हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसकी दोस्ती दूसरे लड़कों से बढ़ रही थी। आरोपी यह नहीं चाहता था कि मृतक उसके अलावा किसी और से दोस्ती करे। जलन के चलते उसने अपने ही पार्टनर की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को लड़का लापता हो गया। जब देर रात तक वो अपने घर नहीं लौटा तब उसके परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हत्यारे को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आरोपी के एक 19 साल के दोस्त को भी पकड़ा है जिसने इस अपराध में उसका साथ दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद हमने जांच शुरू की। हमने पाया कि आखिरी बार नाबालिग लड़के को आरोपी और उसके एक दोस्त के साथ देखा गया। दोनों आरोपियों को पकड़ा गया और उनसे पूछताछ शुरू की गई। दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी पुलिस को उस जगह भी ले गए जहां उन्होंने नाबालिग की हत्या की थी। हैरानी की बात यह है कि मृतक और आरोपी के परिवार वाले कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों परिवार के बीच काफी अच्छे रिश्ते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button