श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों का कुलदीप निगम वृद्धाश्रम भ्रमण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प में श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी रायपुर में अध्ययन रत विद्यार्थियों का एक समूह वर्ष 2023 को अलविदा एवँ 2024 के जल्द आगमन की बेला में कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प में निवासरत बुजुर्गों के लिए दैनिक उपयोग में आने वाले अनाज, एवँ पैक्ड खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री अमित श्रीवास्तव एवँ श्रीशा शर्मा के साथ एम. बी. ए. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र पीयूष कुमार , संकेत परियानी , श्रेया दुबे , कुसुम बोथरा , सौरभ भालेराव , पी प्रेम कुमार , पायल तिवारी , बी रितिका साई , प्राची सिंह , विवेक बर्मन , विकास साहू , भारत थवानी मुख्य रूप से शामिल हुए इस अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम की वॉर्डन पारूल चक्रवर्ती लीला यादव उपस्थित रहे।। उक्त जानकारी राजेन्द्र निगम,अध्यक्ष कुलदीप निगम वृद्धाश्रम ने दी।