क्राइमछत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.92 करोड़ की ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर रेंज साइबर थाना की टीम ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.92 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खातों से जुड़ी जानकारी से पता चला कि उसके खिलाफ देश के 50 से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में मामले दर्ज हैं।

प्रार्थी प्रोफेसर डॉ. डी. सुनील एम एस, एम सी एच ऑर्थो (यूके) निवासी अशोका रतन, पंडरी, रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्हें शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का लालच देकर 2.92 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इस रिपोर्ट के आधार पर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 163/24 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई।

पुलिस की कार्रवाई:
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार, साइबर थाना की टीम ने तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को पकड़ने की मुहिम शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के उपयोग किए जा रहे बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का पता लगाया। आरोपी अंकित सिंह, जो दिल्ली का निवासी है, ने कई फर्जी कंपनियां बनाकर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए थे। इन खातों में प्रार्थी से ठगे गए रुपये जमा करवाए गए थे।

गिरफ्तारी:
पुलिस ने आरोपी अंकित कुमार सिंह (19 वर्ष), निवासी के 65 जेजे कैंप, तिगड़ी, साउथ दिल्ली को 10 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी के बैंक खातों से जुड़े मामलों की रिपोर्ट देश के विभिन्न राज्यों के 50 से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में दर्ज है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button