फ़िल्मी जगत

शाहिद कपूर के प्यार में करीना कपूर बनीं वेजिटेरियन, चमेली के लिए रेड लाइट एरिया तक गईं

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। करीना कपूर खान आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। करीना कपूर का करियर और निजी जिंदगी दोनों ही हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। खासकर उनके शुरुआती दौर में शाहिद कपूर संग रिश्ते और उनकी फिल्म ‘चमेली’ ने खूब ध्यान खींचा। करीना को सुधीर मिश्रा की फिल्म चमेली ऑफर हुई थी, जिसमें उन्हें एक सेक्सवर्कर का किरदार निभाना था।

करीना ने शुरुआत में इस रोल को करने से मना कर दिया क्योंकि वह इस तरह के किरदार में सहज नहीं थीं। लेकिन बाद में जब सुधीर मिश्रा ने उन्हें दोबारा अप्रोच किया तो करीना ने हां कर दी। इस चुनौतीपूर्ण रोल की तैयारी के लिए करीना ने मुंबई के कई रेड लाइट एरिया का दौरा किया। वहां उन्होंने सेक्सवर्कर्स के हावभाव, बातचीत का तरीका और पहनावे को बारीकी से समझा। यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और उन्हें इसके लिए फिल्मफेयर का स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने युवा, देव, फिदा और ऐतराज जैसी फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया।
शाहिद के लिए बदली लाइफस्टाइल

करीना की निजी जिंदगी भी उतनी ही चर्चित रही। साल 2004 में उनकी और शाहिद कपूर की मुलाकात फिल्म फिदा के सेट पर हुई। पहली नजर में ही करीना शाहिद को पसंद करने लगीं और उन्होंने ही उन्हें प्रपोज किया। जल्द ही दोनों का रिश्ता पब्लिक हो गया। इस दौरान करीना शाहिद से बेहद प्रभावित थीं। इतना कि उन्होंने नॉन-वेज छोड़कर खुद को वेजिटेरियन बना लिया। अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता था और उनकी जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते थे।

MMS विवाद और ब्रेकअप

हालांकि इस रिश्ते में मुश्किलें भी आईं। एक समय उनका एक प्राइवेट MMS इंटरनेट पर लीक हो गया था, जिसने उन्हें विवादों में डाल दिया। इसके बावजूद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा लेकिन साल 2007 में फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप की असली वजहें कभी साफ नहीं हो पाईं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना कपूर खान की मां बबीता कपूर और बहन करिश्मा कपूर इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। वहीं, शाहिद के एक करीबी ने दावा किया था कि करीना का अपने एक को-स्टार संग नजदीकियां बढ़ रही थीं, जिसके चलते यह रिश्ता खत्म हो गया।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button