छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने आईटीबीपी एवं पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैगमार्च

मोहला । कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी एस जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के निर्देशन में मोहला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं निर्वाचन कार्य को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लिए आज आईटीबीपी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के व्यापारियों को आश्वस्त किया गया है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और सुचारू रूप से अपने व्यापार को संचालित करें।

कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी ने भरोसा दिलाया हैं कि जिले के सभी व्यापारी निर्भीक होकर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें। कानून एवं पुलिस उनके साथ हैं। उन्हें किसी भी प्रकार से हताहत होने के आवश्यकता नही है। फ्लैग मार्च निकाल कर यह संदेश दिया गया कि निर्वाचन कार्य में भाग ले कर लोकतंत्र के मजबूती के लिए अपना सार्थक सहभागिता सुनिश्चित करें।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button