शहर में छह स्थानों पर मारपीट, केस दर्ज

रायपुर। रविवार की रात पुराने विवाद को लेकर शहर के छह अलग-अलग स्थानों में मारपीट की घटना हो गई। आरोपितों ने जान लेवा हमला करने डंडा, पाइप, हाकी स्टिक और नुकीली चीजों का जमकर इस्तेमाल किया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सभी घटनाओं में शामिल आरोपित फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक पहली घटना रविवार रात 7.30 बजे छोटा रामनगर में पंडा होटल के पास घटी। कृष्णा क्षत्री व साथियों ने जितेंद्र श्रीवास (48) के साथ पुराने विवाद पर हाथ मुक्के से उसकी पिटाई कर दी। दूसरी घटना झंडा चौक,रामनगर गुढिय़ारी में हुई। यहां आमापारा आजाद चौक निवासी आलोक कामड़े (19) के साथ विकास, सोंटी और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश पर गाली गलौज कर मारपीट कर चाकू से हमला किया। आलोक ने देर रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
खमतराई इलाके के रामेश्वर नगर निवासी कुंदन मांझी,दीपक वर्मा और उनके साथियों का भूपेंद्र साहू (25) के साथ पुराने विवाद को लेकर रविवार रात में भूपेंद्र साहू से मारपीट हो गई।भूपेंद्र अपनी कार से रामेश्वर नगर के काला मैदान गया था। उसे वहां देखते ही कुंदन व साथियों ने घेरकर डंडे से मारपीट की और कार के कांच तोड़ दिया। भूपेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
वहीं तेलीबांधा के लभांडी में भी रविवार रात नौ बजे ईश्वर माहेश्वरी ने पुरानी रंजिश पर दुर्गेश तिवारी (29) के साथ गाली-गलौज कर पत्थर से हमलाकर घायल कर दिया।पुरानी बस्ती के रामायणनगर,कुशालपुर में रविवार रात 12.15 बजे चंगोराभाठा के पंकज आसवानी (25) के साथ पुराने विवाद पर शेख अजहर,लव तांडी ने गाली गलौज कर हाकी स्टिक से हमला कर दिया।