छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर लोग काफी उत्साहित, शासन के विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

जशपुरनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदेश भर में जोर-शोर से चल रही है। इसी प्रकार जशपुर जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर लोग काफी उत्साहित है। केंद्र और राज्य सरकार के जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं और प्रमुख योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज जशपुर जिले के जनपद पंचायत जशपुर के ग्राम बरगांव, ग्राम नारायणपुर, कुनकुरी के ग्राम खंडसा, ग्राम रायकेला, बगीचा के ग्राम पंचायत ग्राम सुलेसा, ग्राम दनगरी, पत्थलगांव के ग्राम पंचायत ग्राम डुडुगजोर, ग्राम पंचायत बुढ़ाडाड़ और फरसाबहार के ग्राम पंचायत उपरकछार, ग्राम पंचायत लठबोरा में कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें लोगों को शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी देने व पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को सरकार की संचालित योजनाओं से जोड़ना और उसे उस योजना से लाभान्वित करना है।

इस क्रम में लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। विशेष सूचना शिक्षा संचार-वैन द्वारा लाभार्थियों को मौके पर ही नामांकित किया जा रहा है। साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी स्थानों पर मोबाइल वैन का स्वागत समिति द्वारा स्वागत किया गया। वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर सभी ने विकसित भारत के लिए संकल्प लिया एवं चलचित्र के माध्यम से विकसित भारत के उद्देश्य की सामान्य जानकारी दी गई। वैन के माध्यम से कृषि गतिविधि, ड्रोन डेमोंस्ट्रेशन व स्वाईल हेल्थ कार्ड डेमोंस्ट्रेशन का प्रदर्शन किया गया।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button