छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

वाहन चेकिंग के दौरान 60 किलो चांदी को किया जप्त

रायपुर। खमतराई पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 60 किलो चांदी को जप्त किया। ये चांदी युवक दुपहिया वाहन में बोरे में भरकर ले जा रहे थे और संदेह के आधार पर उन्हें जब रोका गया तब मामले का खुलासा हो पाया। जप्त चांदी की कीमत करीब 60 लाख रूपए आंकी गई है। इसे महाराष्ट्र से लाना बताया जा रहा है।
पुलिस आशंका लगा रही है कि ये लोग राजधानी के सराफा कारोबारियों के हैंडलर हो सकते हैं जो आसपास के बड़े कस्बे गांव तहसील में छोटे सराफा वालों को माल देने जाते हैं। पिछले दिनों ऐसे ही हैंडलर से कवर्धा पुलिस ने 4.50 करोड़ के सोने के जेवर को जप्त किया था।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button