देश विदेशविविध समाचार

वायरल हो रहा है रिलेशनशिप का ये नया ट्रेंड, बिना कुछ बोले खत्म हो जाता है प्यार

आज कल की रिलेशनशिप शॉर्ट टर्म हो गई है प्यार हुआ, इकरार हुआ और फिर तकरार के साथ सब कुछ खत्म हुआ। रिश्तों में सच्चाई, ईमानदारी कम ही नजर आती है जिसके उदाहरण ब्रेकअप औऱ तलाक के मामले होते है। रिश्तों की पहचान आजकल कर पाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। डेटिंग एप के जमाने में वैसे तो कई रिलेशनशिप ट्रेंड कर रही है लेकिन क्या आपने कभी ‘Banksying’(बैंक्सींग) रिलेशनशिप के बारे में सुना है आखिर क्या और कैसी होती है। इस रिलेशनशिप का असर कपल्स के बीच किस तरह होता है। अगर आप इस बैंक्सींग रिलेशनशिप से परिचय नहीं कर पाए है तो चलिए जानते है विस्तृत रूप से इसके बारे में।

आखिर क्या है बैंक्सींग रिलेशनशिप

इस बैंक्सींग रिलेशनशिप की बात की जाए तो, यह एक नया वायरल रिलेशनशिप ट्रेंड है जिसमें एक पार्टनर अपने दूसरे पार्टनर से बिना कुछ बोले ही गायब हो जाता है। दरअसल इस रिलेशनशिप का नाम मशहूर स्ट्रीट आर्टिस्ट बैंक्सी से लिया गया है जिसमें अपने आर्ट के साथ-साथ बैंक्सी अजीबो-गरीब हदकतों के लिए भी मशहूर हैं। बताया जाता है कि, बैंक्सी ने एक बार नीलामी में बिकने के बाद भी बैंक्सी ने अपनी पैंटिंग को खुद ही नष्ट कर दिया था। इस रिलेशनशिप के नए ट्रेंड बैंक्सींग में जब रिश्ते में बिना कुछ कहे ही लोग अपने पार्टनर से इमोशनली दूरी बनाने लगते हैं।

यहां पर जब पार्टनर खुद से अचानक अलग हो जाए तो, सामने वाला पार्टनर अपनी गलती को पहचान नहीं पाता है। इतना ही नहीं पार्टनर पहले बहुत ज्यादा अटेंशन देता है, प्यार जताता है, समय बिताता है और जब सामने वाला इंसान रिश्ते में इंवेस्ट करने लगता है। तब दूसरा पार्टनर उससे कुछ कहें ही रिश्ते को खत्म कर देता है। इस रिलेशनशिप के ट्रेंड में ऐसा होता है कि, इंसान को यह ट्रेंड तोड़कर रख देता है। इंसान समझ नहीं पाता है कि, क्या और कैसे अपने इमोशन को संभालें।

जानिए बैंक्सींग रिलेशनशिप से कैसे रखें सुरक्षित

इस रिलेशनशिप की समस्या से खुद को सुरक्षित रखने के लिए आपको कई बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है।

  • सामने वाले के किसी तरह के बदलाव को पहचानें, अगर बदला हुआ नजर आए तो दूरी बनाना ही बेहतर है।
  • किसी भी रिश्ते में धीरे-धीरे भरोसा करें। तुरंत विश्वास करने से आघात भी जल्दी ही मिल जाता है।
  • किसी भी रिलेशनशिप में सेल्फ रिस्पेक्ट और कम्युनिकेशन बेहद जरूरी होता है अगर यह सामने वाले पार्टनर से ना मिलें तो दूर रहना चाहिए।

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप बैंक्सींग का शिकार हो रहे हैं, तो खुद को दोष देने के बजाय हेल्प लें, अपने दोस्तों या करीबी से बात करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button