फ़िल्मी जगत

रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में दिव्यांका त्रिपाठी का प्रैंक हुआ वायरल

रियलिटी शो की दुनिया में अक्सर सबसे आगे रहने वाले शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 13वां सीजन फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो को और मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने चैंलेंजर्स के नाम पर दिव्यांका त्रिपाठी , फैजल शेख और हिना खान को एंट्री दी है। इनके आने के बाद शो में काफी कुछ इंट्रेस्टिंग देखने को मिल रहा है।

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में दिन प्रतिदिन स्टंट का लेवल एक पायदान बढ़ता जा रहा है। वहीं, शो अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के करीब है। कंटेस्टेंट्स से एक से बढ़कर एक खतरनाक खेल खिलवाने वाले इस शो में कुछ मस्ती भी होती है। मेकर्स ने ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें दिव्यांका कंटेस्टेंट्स के साथ रोहित शेट्टी के इंस्ट्रक्शन्स पर ऐसे-ऐसे काम करती हैं कि हर कोई दंग रह जाता है।

दिव्यांका, रोहित से टेलीप्रॉम्पटर के जरिये कनेक्टेड रहती हैं। वह एक्ट्रेस को अर्जित के बाल सहलाने को बोलते हैं। जब दिव्यांका ऐसा करती हैं, तो सभी हैरान हो जाते हैं कि अचानक उन्हें क्या हो गया। इसके बाद उन्हें नायरा के बाल काटने के लिए कहा जाता है। दिव्यांका, नायरा के पास जाती हैं और उनके थोड़ से बाल काट देती हैं, जिसे देख नायरा दंग रह जाती हैं। बाद में रोहित शेट्टी वहां आते हैं और सबको बताते हैं कि दिव्यांका ने ये सारी मस्ती उनके कहने पर की थी।

नायरा के बाल काटने वाला प्रैंक कई फैंस को नागवार गुजरा है। एक ने कमेंट किया, ”उम्मीद है कि यह सिर्फ एक प्रैंक है। जो बाल काटे गए हैं, वह असली नहीं हैं।” एक यूजर ने कमेंट किया, ”बेचारी नायरा।”

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के टॉप 8 कंटेस्टेंट्स

शो में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, नायरा बनर्जी, ऐश्वर्या शर्मा, अर्जित तनेजा, डीनो जेम्स, रश्मित कौर और सौंदस मौफकीर टॉप 8 कंटेस्टेंट्स हैं। इनमें ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ जीतने का कॉम्पटीशन बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button