खेल जगत

राहुल द्रविड़ के खास मैसेज ने गौतम गंभीर को कर दिया इमोशनल

नई दिल्ली. टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे का आगाज तीन मैच की टी20 सीरीज के साथ होने जा रहा है। इस सीरीज से गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ अपनी नई पारी बतौर हेड कोच भी शुरू करने वाले हैं। अपना कार्यकाल शुरू करने से पहले गौतम गंभीर को टी20 वर्ल्ड कप विजेता कोच राहुल द्रविड़ से एक खास मैसेज मिला, जिसने उन्हें इमोशनल कर दिया। बीसीसीआई ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका दौरे के शुरू होने से पहले गौतम गंभीर को एक वॉइस नोट भेजा। राहुल द्रविड़ ने सबसे पहले गौतम गंभीर को बधाई देते हुए कहा, “मैं आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं गौतम। मुझे यकीन है कि आप भारतीय टीम को और भी अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। आपके साथी खिलाड़ी के रूप में, मैंने आपको मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए देखा है। आपके बल्लेबाजी साथी और साथी क्षेत्ररक्षक के रूप में, मैंने आपकी दृढ़ता और हार न मानने की आदत देखी है। कई आईपीएल सीजन में, मैंने आपकी जीत की इच्छा, युवा खिलाड़ियों की सहायता और मैदान पर अपनी टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की आपकी इच्छा देखी है। मैं जानता हूं कि आप भारतीय क्रिकेट के प्रति कितने समर्पित और भावुक हैं और मुझे यकीन है कि आप इन सभी गुणों को नई नौकरी में भी लाएंगे।”

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button