राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बोले सीएम साय

रायपुर. लोकसभा चुनाव को लेकर आज दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर आज मतदान हुए हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए चिल्हाटी पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने पहले चरण के चुनाव में बस्तर की प्रचंड जीत का दावा किया है। इसके साथ ही आगामी दिनों में राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहां की कांग्रेस पार्टी से अब जनता का भरोसा उठ चुका है, हम प्रदेश की सभी सीटे जीतने वाले हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में एक सभा के दौरान आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद से पाकिस्तान की गीदड़ धमकियां बंद हो गई है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान कांप उठा है, इसलिए आने वाले 7 मई कमल में वोट देकर जिताना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार कांग्रेस का खाता नहीं खुलने देना है। कांग्रेसियों को एक भी सीट जीतने नहीं देना है। साय ने कहा कि इन्होंने पूरे 5 साल कोई वादा पूरा नहीं किया सिर्फ प्रदेश को ठगने का काम किया है, छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आज दूसरे चरण के मतदान में राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में चुनाव चल रहा है। इन सीटू पर भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच विश्वास खो चुकी है। अब छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के चार महीने और मोदी की गारंटी के 10 साल पर भरोसा करने लगी है। जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो देखना छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीट पर भाजपा का कमल खिलेगा।