प्रादेशिक समाचारविविध समाचार

कैट ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी को रजिस्ट्री के साथ जमीन का स्वचालित नामांतरण किए जाने पर आभार व्यक्त किया…

महेश जेठानी प्रदेश उपाध्यक्ष

रायगढ़। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश जेठानी रायगढ़ इकाई के अध्यक्ष पवन बसंतानी उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल मनीष रोहड़ा ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी एवं राजस्व मंत्री श्री टकराम वर्मा जी को रजिस्ट्री के साथ जमीन का स्वचालित नामांतरण किए जाने पर आभार व्यक्त किया!

अमर पारवानी

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया कि रजिस्ट्री के साथ जमीन का स्वचालित नामांतरण किए जाने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया ! उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन की खरीद फरोख्त के बाद नामांतरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है! राज्य सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर तहसीलदारों से नामांतरण का अधिकार छीन लिया है! और यह अधिकार अब रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार को सौंप दिया गया है!

पारवानी एवं दोषी ने बताया कि अब रजिस्ट्री के साथ ही जमीन का नाम संबंधित खरीददार के नाम ऑटोमैटिक दर्ज हो जाएगा! इससे न केवल प्रक्रिया तेज होगी बल्कि भू _माफिया और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी! इस नए आदेश से जमीन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी! आम जनता को राहत मिलेगी! राज्य सरकार के इस फैसले हेतु कैट ने मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी एवं राजस्व मंत्री श्री टकराम वर्मा जी को रजिस्ट्री के साथ जमीन का स्वचालित नामांतरण किए जाने पर आभार व्यक्त करती हैं और कोटि कोटि धन्यवाद देती हैं!

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button