छत्तीसगढ़जिलाप्रादेशिक समाचार

रायपुर में स्टार वार, आज प्रियंका का रोड शो और स्मृति ईरानी की सभा और पीसी से गरमाएगा माहौल

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मंगलवार 14 नवंबर शाम को रायपुर में रोड शो करेंगी। वहीं केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहीं हैं। वे तीन विधानसभा में जनसभा के बाद रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगी। स्मृति ईरानी बुधवार सुबह पीसी लेंगी।

प्रियंका गांधी रायपुर में राजीव गांधी चौक में पूर्व पीएम राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद कोतवाली चौक, सत्तीबाजार, ब्राह्मण पारा, शीतलामाता चौक, आरडी तिवारी स्कूल आमापारा चौक अग्रसेन चौक से तेलघानी चौक तक रोड शो करेंगी।

वहीं केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सुबह 11:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहीं से जैजपुर के लिए होंगी रवाना। दोपहर 12:30 बजे सक्ति में दोपहर 1:50 बजे कोटारी,लोरमी में आम सभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 3:00 बजे कोटा में जनसभा के बाद राजधानी लौटकर रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को पत्रकार वार्ता के बाद दिल्ली लौट जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button