छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

रायपुर में भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी अच्‍छी खबर, 24 घंटे में बदलेगा मौसम

राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्रदेस भर में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं रायपुर का भी अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलेगा और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। शनिवार छह अप्रैल से प्रदेश में बारिश के आसार है। साथ ही रविवार से अधिकतम तापमान में गिरावट आना भी शुरू होगा।

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग हलाकान होने लगे है। गरुवार को रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। साथ ही पेंड्रा रोड व अंबिकापुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहे।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेश में बारिश के आसार है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button