छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम साय का रोड शो

रायगढ़। जिले में सीएम विष्णुदेव साय भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। इस दौरान सीएम साय जीवर्धन चौहान और अन्य पार्षद प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान सीएम साय दोपहर 2: 40 से 4 बजे तक सत्तीगुड़ी चौक से मिनीमाता चौक तक रोड शो करेंगे। मिनीमाता चौक पर भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान है।

रोड शो में सीएम विष्णुदेव साय के अलावा रायगढ़ विधायक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया शामिल होंगे। रोड शो के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। शाम 4 बजे सीएम साय रायगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

निकाय चुनाव के मतदान से पहले घोषणाओं का पिटारा खुल गया है। रायपुर नगर निगम से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे ने कई घोषणाएं की है। जिसमें उन्होंने 10 बिंदुओं पर दृढ़ संकल्प के साथ शहर विकास का वादा किया है। दीप्ति दुबे ने निगम दफ्तर में कॉल सेंटर से 24 घंटे में शिकायत निवारण करने की घोषणा की है। साथ ही हर वार्ड में उत्कृष्ट आंगनबाड़ी और मितानिन केंद्र स्थापना की भी घोषणा की है।

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने अपने घोषणा पत्र में शहर के खुले नाले, चेंबरों को ढंकने का काम शीघ्र कराने की बात कही है। साथ ही पंजीकृत गणेश पंडालों को हर वर्ष प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने आवारा पशुओं से निजात के लिए गौठान, श्वानगृह बनाने का भी वादा किया है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button