छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

राम आयेंगे विषय पर अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश की एकमात्र कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा अखिल भारतीय सकारात्मक कार्टून प्रतियोगिता की शुरुआत की जा रही है. पत्रिका के संपादक त्र्यम्बक शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि “ राम आयेंगे, आयेंगे , राम आयेंगे” विषय पर देश भर के कार्टूनिस्टों से निवेदन किया गया है कि वे अपनी कला के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त करें. इस प्रतियोगिता में कोई भी उम्र का व्यक्ति अपनी प्रविष्टि भेज सकता है. यह निःशुल्क है. श्री शर्मा ने आगे बताया कि 20 जनवरी 2024 की शाम 5 बजे तक ही प्रविष्टियाँ स्वीकार की जायेंगी और उन्हें इस ईमेल आईडी पर भेज भेजना होगा. triambak17@gmail.com
उन्होंने बताया कि इस बार पुरस्कार की राशि भी मंदिर की तर्ज़ पर रखी गई है. प्रथम पुरस्कार 21000/-, द्वितीय पुरस्कार 11000/-, तृतीय पुरस्कार 5100/- और 1100/- के विशेष 21 पुरस्कार. उल्लेखनीय है कि कार्टून वॉच पत्रिका समय समय पर ऐसे आयोजन करती रहती है और हाल ही में यह पत्रिका अपने प्रकाशन के 28वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है.प्रतियोगिता की बाक़ी जानकारी पत्रिका के वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध है.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button