फ़िल्मी जगत

राज कुंद्रा के प्रोडक्शन से जुड़ी यह बोल्ड एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

ठाणे: भारत में बोल्ड फिल्मों का कारोबार धडल्ले से चल रहा है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति का नाम भी इस कारोबार से जुड़ा था। अब महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले एक चौकाने वाला खुलासा किया है। भारत में रिया बर्डे नाम से इस इंडस्ट्री में काम करने वाली एक्ट्रेस को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि एक्ट्रेस नाम व पहचान बदलकर भारत में रह रही थी।
दरअसल महाराष्ट्र के ठाणे जिले की हिललाइन पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई में गुरुवार को अश्लील फिल्मों की कलाकर रिया बर्डे उर्फ ​​आरोही बर्डे उर्फ ​​बन्ना शेख को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि उसने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके भारतीय पासपोर्ट प्राप्त किया था। पुलिस ने कहा कि रिया भारतीय नहीं बल्कि बांग्लादेशी नागरिक है।

पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस रिया खान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा फिल्म से जुड़ी हुई है और उसने मशहूर बोल्ड स्टार गहना वशिष्ठ के साथ कई अश्लील फिल्मे की थी। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है।

जांच अधिकारी पीएसआई संग्राम मालकर के नेतृत्व में एक टीम ने रिया बर्डे को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान पता चला कि रिया ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाया था। उसकी पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में की गई है। जांच के दौरान रिया के परिवार के कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने अपराध में उसकी मदद की है फिलहाल पुलिस उसके परिवार वालों की तलाश में जुट गई है, जिन्होंने ये फर्जी पासपोर्ट बनाने में उसकी मदद की थी।

आरोपियों में से एक भारतीय नागरिक है। रिहा और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के जाली दस्तावेज़ बनाने का मुख्य आरोपी वही है। पुलिस जांच के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने दस्तावेजों में इन सभी बच्चों को अपना पिता बताया है, जिससे वे भारत में रह सके।
कई धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने रिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें आईपीसी की धारा 420, 465, 468, 471 और 34 शामिल हैं। साथ ही विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत भी मामले दर्ज किए गए हैं।

जांच अधिकारी पीएसआई संग्राम मालकर ने इस मामले में आगे की जांच जारी रखी है, पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों की कुछ और चौंकाने वाली बातें सामने आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button