
सर्दियों के मौसम का सबसे पॉपुलर और स्वादिष्ट स्नैक है मूंगफली। घरवालों और दोस्तों के साथ गपशप करते हुए गरमा-गरम मूंगफली खाने का मजा ही कुछ और है। यह स्वाद में जितनी जबरदस्त होती है उतनी ही सेहत के लिए भी फायदेमंद भी। हालांकि किसी भी चीज को अगर सही ढंग से ना खाया जाए तो वो फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकती है। यही ठीक मूंगफली के साथ भी है। मूंगफली का लुफ्त उठाने के बाद कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इन्हें खाने से आपकी सेहत को कई परेशानियां हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के नाम।
ना करें सोया प्रोडक्ट्स का सेवन
मूंगफली खाने के बाद आपको सोयाबीन या सोया बेस्ड प्रोडक्ट्स खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल इन्हें खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। खासतौर से जो लोग एलर्जी सेंसेटिव हैं या उन्हें पहले से ही किसी तरह की कोई एलर्जी है, तो उन्हें मूंगफली खाने के लगभग एक या दो घंटे बाद ही किसी सोया बेस्ड प्रोडक्ट का सेवन करना चाहिए।
मूंगफली के तुरंत बाद ना खाएं तिल
मूंगफली खाने के बाद तिल या तिल से बनी चीजों को खाने से भी परहेज करना चाहिए। आमतौर पर सर्दियों के मौसम में तिल और मूंगफली से बनी चीजें खूब खाई जाती हैं। लेकिन मूंगफली और तिल को एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए। साथ ही मूंगफली खाने के तुरंत बाद भी तिल से बनी चीजें खाना अवॉइड ही करना चाहिए। ये शरीर में एलर्जी के समस्या को बढ़ा सकते हैं।
चॉकलेट खाने से बचें
मूंगफली खाने के बाद चॉकलेट का सेवन करने से भी बचना चाहिए। हालांकि कुछ ऐसी चॉकलेट्स है जिनमें नट्स के रूप में मूंगफली मौजूद होती है लेकिन मूंगफली से एलर्जी वाले लोगों के लिए यह चॉकलेट नुकसानदायक हो सकती हैं। इसके अलावा भुनी हुई मूंगफली के साथ या मूंगफली खाने के बाद लगभग एक घंटे के बाद ही चॉकलेट या चॉकलेट बेस्ड प्रोडक्ट्स खाने चाहिए।
खट्टे फलों को करें अवॉइड
मूंगफली खाने के बाद खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, कीवी, खट्टे अंगूर आदि को भी ना खाने की सलाह दी जाती है। ये कॉम्बिनेशन भी हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को एलर्जी की प्रॉब्लम है, उन्हें तो भूलकर भी मूंगफली खाने के बाद खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। अन्यथा इससे गले में खराश, इरिटेशन और खांसी की समस्या हो सकती है।
आइसक्रीम खाने से करें परहेज
जैसा कि पहले बताया गया कि मूंगफली में ढेर सारा तेल पाया जाता है और साथ ही इसकी तासीर गर्म होती है, जबकि आइसक्रीम ठंडी होती है। ऐसे में मूंगफली या मूंगफली की चिक्की खाने के तुरंत बाद आइसक्रीम खाने से परहेज करना चाहिए। इसका सेवन करने के बाद आइसक्रीम खाने से गले में खराश, इरिटेशन और गले में कफ की समस्या हो सकती है।