मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी घोटाला मामले में मुंबई पुलिस ने अंबिकापुर के बलविंदर छाबड़ा को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर। मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी घोटाला मामले में मुंबई पुलिस ने अंबिकापुर में दबिश देकर कंपनी के डायरेक्टर बलविंदर सिंह छाबड़ा उर्फ बल्ली को गिरफ्तार किया है। मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी के संचालकों द्वारा देशभर के 1 करोड़ से अधिक निवेशकों से अरबो रुपए की ठगी की है। इस घोटाले को मनी लॉंड्रिंग की श्रेणी में रखा गया है। इसके पूर्व जुलाई महीने में कंपनी के 2 डायरेक्टरों को मुंबई व रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल बेबीलोन से गिरफ्तार किया था।
मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी के नाम से अरबों रुपए का घोटाला किया गया है। इस मामले में मुंबई पुलिस कंपनी के डायरेक्टरों की तलाश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस सोमवार को अंबिकापुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस ने कंपनी का संचालन करने वाले डायरेक्टरों में शामिल बलविंदर सिंह छाबड़ा को धारा 316(2), 316(5), 318(4), 351(3), 352, 3 (5) बीएनएस तथा आर/डब्ल्यू सेक्शन 3, 4 ऑफ महाराष्ट्र के तहत गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लिया और बलविंदर को मुंबई ले गई। इसके पूर्व जुलाई 2025 में होटल बेबीलोन में मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी के सेमिनार से मुंबई पुलिस 2 अन्य डायरेक्टरों प्रमोद साहू व राहुल भदोरिया को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि रायपुर निवासी कंपनी का एक डायरेक्टर संदीप साहू फरा.र है




