प्रादेशिक समाचारराजनीतिक

मंडी लोकसभा में भाजपा प्रत्‍याशी कंगना रनौत दर्ज की जीत

मंडी  । हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत जीत गई है। उन्‍होंने 74 हजार 755 वोटों से कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हरा दिया है। कंगना को अब तक 5 लाख 37 हजार 22 वोट मिले हैं।

वहीं कांग्रेस प्रत्‍याशी विक्रमादित्‍य सिंह को 4 लाख 62 हजार 267 वोट मिले हैं। कंगना रनौत ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर अपनी राजनीतिक पारी को शुरू किया है। भाजपा ने उनको उनके गृह क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने कांग्रेस के दिग्गज नेता विक्रमादित्य सिंह तालठोक रहे हैं। यह सीट 2014 से पहले तक कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। विक्रमादित्य सिंह के सहारे कांग्रेस वापस इस क्षेत्र पर अपना कब्जा जमाना चाहती है।

एग्जिट पोल्स में यह अनुमान जताया गया है कि कंगना के स्टारडम के आगे कांग्रेस यहां फेल हो जाएगी। कांग्रेस मंडी में 2014 से पहले चुनाव जीतती रही है। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव लड़ते थे। इस सीट से सुखराम, महेश्वर सिंह, वीरभद्र सिंह व प्रतिभा सिंह ने तालठोकी है। प्रतिभा सिंह 2021 के उपचुनाव में यहां से जीत हासिल की थी।

2019 में भाजपा ने जीता था मुकाबला

2019 में भाजपा से रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा को हराया था। रामस्वरूप शर्मा को 6 लाख 47 हजार वोट मिले थे, लेकिन आश्रय शर्मा मात्र 2 लाख 41 हजार पर सिमट गए थे। 2014 में रामस्वरूप शर्मा ने यह सीट कांग्रेस से छीन ली थी। उस समय उनके सामने प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ी थीं। वह मात्र 41 हजार वोटों से चुनाव हार गई थीं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button