छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

भारती बंधु की भजन प्रस्तुतियों से बंदियों को नेक राह पर चलने और भाईचारे का दिया संदेश

दंतेवाड़ा । कार्यालय जिला जेल से प्राप्त जानकारी अनुसार दन्तेवाड़ा के जिला जेल में सदगुरु कबीर साहेब की जयंती के अवसर पर पद्मश्री डॉ. भारती बंधु का संगीतमय भक्ति सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के शुरुआत में पर्यावरण बचाओ का संदेश देते हुए पद्मश्री डॉ. भारती बंधु उनके सदस्यों द्वारा जेल परिसर में अमरूद, कटहल व आंवला के फलदार एक-एक पौधे का रोपण किया गया।

भक्ति संगीत के आरंभ में जेल अधीक्षक जी.एस.शोरी द्वारा सदगुरु कबीर साहेब के बारे संक्षिप्त में जानकारी दिया गया, उसके पश्चात पद्मश्री डॉ. भारती बंधु द्वारा प्रसिद्ध भजन ’’कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं’’ सहित अन्य भजन एवं कबीर के दोहे की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। जिसे बंदियों द्वारा उत्साहपूर्वक सराहा गया। इस प्रेरणास्पद कार्यक्रम से बंदियों में नया उत्साह संचारित हुआ। उक्त सत्संग कार्यक्रम में अनुभव भारती (गायक), पावासनंद भारती (गायक), सी. एस. मुक्तानंद भारती (तबला वादक), झंकार भारती (सह गायक) सयम्सयंत भारती (ढोलक वादक), एवं जिला जेल दंतेवाड़ा से जेल अधीक्षक जी.एस.शोरी एवं जेल कर्मचारी एवं जेल परिरुद्ध 400 बंदी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button