छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

भाजपा महिलाओं के लिए बलात्कारी जनता पार्टी बन चुकी है – कांग्रेस

रायपुर। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप के मामले में भाजपा आईटी सेल के तीन पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा महिलाओं के लिए बलात्कारी जनता पार्टी बन चुकी है। भाजपा का नारा बेटी बचाओ का है और काम बेटी रुलाओ का है।

बैज ने कहा कि बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में दो महीने पहले एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी साफ दिखाई दिए। उनके नाम कुणाल पांडे, अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल हैं, ये सभी भाजपा आईटी सेल के सक्रिय पदाधिकारी हैं। भाजपा एक तरफ कहती है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा महिलाओं के लिए बलात्कारी जनता पार्टी बन चुकी है। भाजपा का नारा बेटी बचाओ का है और काम बेटी रुलाओ का है। भाजपा के राज में आज महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ही संसदीय क्षेत्र बनारस में एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ और आरोपित भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी निकले। इन्हें गिरफ्तार करने में 60 दिन का समय लग गया, क्योंकि ये बलात्कारी मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा का प्रचार कर रहे थे। इन 60 दिनों में सबूत मिटाने की कोशिश की गई होगी। अगर बीएचयू के छात्रों ने इस घटना को नहीं उठाया होता तो बहुत सारे दूसरे मामलों की तरह यह भी दबा दिया जाता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button