छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों का बसना विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

*पिथौरा, सांकरा और बसना में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने संगठन की मजबूती को बताया विकास की कुंजी*

*बसना में भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत समारोह, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने जताया विश्वास और एकता का संदेश*

*रूपकुमारी चौधरी की नियुक्ति महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम-विधायक डॉ. संपत अग्रवाल*

*बसना* । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, सांसद रूपकुमारी चौधरी, जगन्नाथ पाणिग्रही और चुन्नी लाल साहू के प्रथम आगमन पर बसना विधानसभा क्षेत्र में उनका भव्य स्वागत पुष्प वर्षा ,ढोल नगाड़े,सांस्कृतिक नृत्य के साथ किया गया। पिथौरा, सांकरा और बसना में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में नेताओं का गजमालाओं से अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मंच से सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विशेष रूप से सांसद रूपकुमारी चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़ की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि सांसद के रूप में वह पहले ही प्रभावशाली कार्य कर रही हैं, और अब प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है। डॉ. अग्रवाल ने विश्वास जताया कि वह इस पद को भी पूरी निष्ठा और दक्षता से निभाएंगी।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने सांसद रूपकुमारी चौधरी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा संगठन में महिलाओं को नेतृत्व देने की परंपरा रही है, और यह नियुक्ति उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारी जगन्नाथ पाणिग्रही को प्रदेश उपाध्यक्ष और चुन्नी लाल साहू को प्रदेश प्रकोष्ठ सहसंयोजक बनने पर भी बधाई दी । उन्होंने जगन्नाथ पाणिग्रही को प्रदेश उपाध्यक्ष और चुन्नी लाल साहू को प्रदेश प्रकोष्ठ सहसंयोजक बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। डॉ. अग्रवाल ने विश्वास जताया कि दोनों नेता अपने अनुभव और समर्पण से पार्टी को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँगे।

 

अपने समापन भाषण में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

 

स्वागत वंदन अभिनन्दन के समय बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा , सांकरा और बसना में भव्य स्वागत समारोह को लेकर उत्सव जैसा माहौल था, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, छत्तीसगढ़ी नृत्य और नारों के साथ सभी ने अपने नेताओं का स्वागत किया।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा संयोजक एन के अग्रवाल,सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी,वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष देवेश निषाद,जनपद पंचायत पिथौरा अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृतलहरें,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वप्निल तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल,बसना जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,पूर्व सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा,जिला पंचायत सदस्य सीमा नायक, जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई, अ.ज.जा.मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश भोई, विधायक प्रतिनिधि भाजपा मण्डल पिथौरा पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, बसना मण्डल पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष माधव साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष विद्याचरण चौधरी, बसना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते , पिरदा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान,सांकरा मंडल अध्यक्ष हलधर साहू, विक्की सलूजा, दुलीकेशन साहू,भाजपा कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में गणमान्यजन शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button