छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

बेबीलॉन होटल में भोजन मिलेगा 20 प्रतिशत छूट में

रायपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों के तहत अनुठी पहल की गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता के लिए बेबीलॉन होटल में भी मतदाताओं को 20 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई है। साथ ही तीन बुफेट के ऑर्डर पर चौथे व्यक्ति को नि शुल्क भोजन की सुविधा रहेगी। यह सुविधा मतदान तिथि 7 मई से लेकर 12 मई 2024 तक रहेगी। इस पहल के लिए कलेक्टर को होटल प्रबंधन ने पत्र भी सौंपा है और कलेक्टर ने इस कार्य के लिए सराहना भी की है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वीप की गतिविधियों से निश्चित तौर पर मतदाताओं में जागरूकता बढ़ेगी और वोटिंग का प्रतिशत भी बढ़ेगी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button