छत्तीसगढ़जिलाप्रादेशिक समाचार

बीजापुर सड़क हादसे में बस्तर फाइटर जवान की हुई मौत

बीजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत महादेवघाट के पास सोमवार सुबह बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर में बाइक सवार बस्तर फाइटर का जवान रामकृष्ण ककेम निवासी ग्राम इलमिडी के कसारामपारा की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार जवान आवापल्ली से बीजापुर की तरफ आ रहा था, इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार कार से बाईक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। राहगिरों द्वारा हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर, पीएम के बाद आज मृत जवान के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button