देश विदेशफ़िल्मी जगत

बिपाशा बसु की लाडली देवी ने अपने नन्हे हाथों से बनाई बप्पा की मूर्ति

आज यानी 27 अगस्त को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई बप्पा का अपने घर में स्वागत कर रहा है। इस खास मौके पर अभिनेत्री बिपाशा बसु ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत लिया। वीडियो में उनकी प्यारी बेटी देवी अपने नन्हे हाथों से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाती नजर आ रही हैं।

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया यह वीडियो बेहद भावुक कर देने वाला है। इसमें देवी मिट्टी से बप्पा की प्रतिमा गढ़ते हुए दिख रही हैं। उनका मासूम चेहरा और मूर्ति बनाने का उत्साह देखने लायक है। येलो कुर्ता-सलवार और बालों में बंधी पोनीटेल में नन्ही देवी बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरया।”

बिपाशा नन्ही बेटी का शेयर किया खूबसूरत वीडियो

यह पहला मौका नहीं है जब बिपाशा ने अपनी बेटी के प्यारे पल सोशल मीडिया पर साझा किए हों। वह अक्सर देवी के साथ बिताए खास लम्हों की तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हर बार की तरह इस बार भी फैंस देवी की क्यूटनेस और मासूमियत पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

आपको बता दें, बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अप्रैल 2016 में मुंबई में एक पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के छह साल बाद नवंबर 2022 में दोनों ने अपनी बेटी देवी का स्वागत किया। हालांकि, देवी के जन्म के तुरंत बाद परिवार को कठिन दौर से भी गुजरना पड़ा। दरअसल, जन्म के केवल तीन दिन बाद ही डॉक्टरों ने बताया कि देवी को वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (VSD) है। यह एक गंभीर स्थिति होती है, जिसमें दिल में दो छोटे छेद होते हैं। जब देवी मात्र तीन महीने की थीं, तब उनकी ओपन-हार्ट सर्जरी करनी पड़ी थी।

फैंस ने लुटाया प्यार

इस मुश्किल सफर के बावजूद बिपाशा और करण हमेशा अपनी बेटी को लेकर मजबूत बने रहे। आज देवी स्वस्थ हैं और परिवार के साथ हर त्योहार की खुशियां बांट रही हैं। इस बार गणेश चतुर्थी पर उनके हाथों से बनी गणपति की प्रतिमा ने फैंस को भी भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि देवी की मासूमियत और उनकी कला देखकर लगता है कि वह बचपन से ही संस्कृति और परंपरा से जुड़ी हुई हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button